फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा चालकों का प्रदर्शन

Sun, 23 Apr 2017 12:38 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
demand - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। ई-रिक्शा चालकों ने मांगों के समर्थन में कलक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। ई-रिक्शा चालकों की भीड़ को देखकर कलक्ट्रेट का गेट सुरक्षाकर्मियों ने बंद कर दिया। ई-रिक्शा चालकों के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम के   नाम ज्ञापन एसडीएम सदर एमपी सिंह को सौंपा।      
विज्ञापन


प्रदर्शनकारी ई-रिक्शा चालकों ने एआरटीओ के रवैये के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। इससे पहले रिक्शा मजदूर कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष रोबिन सिमार एवं प्रदेश उपाध्यक्ष अश्वनी सिंह के संयुक्त नेतृत्व में सैकड़ों ई-रिक्शा चालकों ने शहर के विजय चौक से राष्ट्रीय ध्वज निकालकर  अजंता चौक, फव्वारा चौक, वीवी इंटर कॉलेज रोड, हनुमान रोड, सुभाष चौक, धीमानपुरा, गुरुद्वारा द्वारा एसटी तिराहे होते हुए कलक्ट्रेट पहुंचकर नारेबाजी की। 

ई-रिक्शा चालकों की भीड़ को देखकर कलक्ट्रेट के सुरक्षाकर्मियों ने  गेट बंद कर भीड़ को नियंत्रित किया। ई- रिक्शा चालकों के प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम सदर एमपी सिंह को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन


 एसडीएम सदर को दिए ज्ञापन में रिक्शा मजदूूूर कल्याण  समिति ने अवगत कराया कि आरटीओ से रिक्शा पास कराने के लिए दो साल का समय दिया जाए। ज्ञापन देने वालों में यूनियन के नगर अध्यक्ष अब्दुल हकीम,  नसीर अहमद, टीटू जावेद आलम, मुकेश कोरी, अमित कुमार, मोहम्मद अनीस, हाशिम खान, विकास कुमार, सतीश धीरा, विपिन सिंघवाल, सहदेव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें