फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर बैंककर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
शामली में प्रदर्शन करते बैक कर्मी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। यूनाइटेड फार्म ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंक कर्मचारियों ने ओरियंटल बैंक ऑफ कामर्स शाखा के सामने प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि अगर सरकार ने उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो अगले महीने 11 से 13 मार्च तक हड़ताल करेंगे।
विज्ञापन

मंगलवार शाम को यूपी बैंक एंप्लाइज यूनियन के अध्यक्ष विपिन पूनिया के नेतृत्व में बैंक कर्मचारी हनुमान रोड स्थित ओबीसी शाखा के बाहर इकट्ठा हुए। बैंक कर्मचारियों ने सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। नगराध्यक्ष विपिन पूनिया ने बताया कि सरकार द्वारा भारतीय जीवन बीमा निगम के निजीकरण की शुरूआत की घोषणा बजट में की है। भारतीय जीवन बीमा निगम का शत प्रतिशत शेयर सरकार का ही रहना चाहिए। यही देश हित में है। आईडीबीआई के शेयर जारी करने के निर्णय पर सरकार को पुनर्विचार करना चाहिए। मौके पर संजय अग्रवाल, राकेश कुमार, कनक गुप्ता, सोहन राहुल देशवाल, प्रमोद पंवार, रविंद्र मलिक, राहुल मलिक, संदीप उज्जवल, शैलेंद्र निर्वाल, सचिन शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें