फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल गन्ना पेराई का काम रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
थानाभवन। सफाई कार्य के चलते 13 फरवरी को शुगर मिल में गन्ने की पेराई का काम बंद रहेगा। शुगर मिल ने इस संबंध में नोटिस चस्पा कर किसानों को पूर्व सूचना दे दी है।
विज्ञापन

शुगर मिल के जीएम केन लेखपाल सिंह ने बताया कि बारिश के कारण मशीनों में मिट्टी की मात्रा अधिक बढ़ गई है। इसलिए मशीनों की सफाई की जरूरत है। मिल प्रशासन ने 13 फरवरी को शुगर मिल को बंद रखने का निर्णय लिया है। शुगर मिल की ओर से जारी की गई सूचना के अनुसार 12 फरवरी रात्रि एक बजे से लेकर 13 फरवरी रात्रि एक बजे तक शुगर मिल गेट पर गन्ना नहीं लेगा। किसानों से कहा गया है कि इस 24 घंटे की अवधि में वह अपना गन्ना लेकर शुगर मिल न पहुंचे। जीएम केन ने बताया कि 24 घंटे के भीतर करीब 82 हजार क्विंटल गन्ने की पेराई होती है। लेकिन, मिल के न चलने पर गन्ना 13 फरवरी को रात एक बजे के बाद लिया जाएगा। इस बार अधिक बारिश होने से ज्यादा गंदगी आ गई है। इसलिए इस सीजन मिल प्रशासन को एक बार की अतिरिक्त सफाई करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें