फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: गन्ने का भाव 500 रुपये करने और बकाया भुगतान मांगा

Sat, 17 Oct 2026 01:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
कलक्ट्रेट में धरना देते भाकियू कार्यकर्ता। कार्यकर्ता
विज्ञापन
शामली। गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करने और बकाया गन्ना मूल्य भुगतान कराने की मांग को लेकर भाकियू (अराजनीतिक) के बैनर तले किसानों ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। चार घंटे तक चले धरना प्रदर्शन में किसानों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। किसानों ने बारिश से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने, बेसहारा पशुओं से निजात दिलाने और बिजली विभाग से जुड़ी समस्याओं का समाधान कराने की भी मांग उठाई।
विज्ञापन

बाबा राजेंद्र मलिक ने कहा कि शुगर मिलों का संचालन शुरू होने से पहले सरकार गन्ने का भाव 500 रुपये प्रति क्विंटल घोषित करे, ताकि किसानों को उनकी फसल का उचित मूल्य मिल सके। इसके साथ ही शुगर मिलों पर बकाया गन्ना मूल्य भुगतान तत्काल कराया जाए। खेती की लागत लगातार बढ़ रही है, जबकि समय पर भुगतान नहीं मिलने से खाद, बीज और अन्य जरूरी सामान खरीदने में दिक्कत होती है।
किसानों ने कहा कि बारिश और खराब मौसम के कारण फसलों को नुकसान पहुंचा है। प्रशासन नुकसान का सर्वे कराकर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिलाए। बेसहारा पशु खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनसे फसलों की सुरक्षा के लिए प्रभावी व्यवस्था की जाए। किसानों ने आरोप लगाया कि बिजली कर्मचारी किसानों को परेशान कर रहे हैं और उन पर दबाव बनाया जा रहा है। किसानों ने मांग की कि बिजली से जुड़ी समस्याओं का निष्पक्ष तरीके से समाधान किया जाए और अनावश्यक रूप से परेशान करने की शिकायतों की जांच कराई जाए।
विज्ञापन

किसानों ने प्रशासन से सभी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण कराने की मांग की। कलक्ट्रेट पर जिलाधिकारी के नाम ज्ञापन एडीएम को सौंपा। धरने में बाबा राजेंद्र मलिक, अजय कुमार, रविंद्र राणा, गुलबीर सिंह और आकाश आदि मौजूद रहे।

थानाभवन मिल पर 71 करोड़ रुपये से अधिक बकाया
थानाभवन शुगर मिल पर किसानों का 71 करोड़ रुपये से अधिक का गन्ना भुगतान बकाया है। किसानों का आरोप है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद बकाया भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों ने मांग की कि बकाया भुगतान जल्द कराया जाए, ताकि अगली फसल की तैयारी और खेती से जुड़े खर्चों को पूरा करने में राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें