फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगा नए सत्र का बकाया गन्ना भुगतान

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। हसनपुर गांव में किसानों ने बैठक करके जिले की चीनी मिलो से नए सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर चीनी मिल के बाहर धरना दिए जाने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

बुधवार को हसनपुर गांव में किसानों की बैठक आयोजित करके नए सत्र का बकाया गन्ना मूल्य भुगतान की समीक्षा की गई। गन्ना किसानों ने जिले की शामली, थानाभवन और ऊन चीनी मिल द्वारा गन्ना भुगतान में सुस्ती पर नाराजगी प्रकट की गई। किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सवित मलिक ने कहा कि शामली चीनी मिल नए सत्र का बकाया गन्ना भुगतान नही कर रही है। बकाया गन्ना मूल्य भुगतान न करने पर चीनी मिल परिसर में किसान धरना प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे। हसनपुर थांबेदार महीपाल सिंह की अध्यक्षता की। संचालन बाबूराम पंवार ने किया। जयपाल सिंह मलिक अमित कुमार, राजेंद्र मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें