फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सुंदरम हत्याकांड की जांच दूसरे जिले की एजेंसी से कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। शहर के मोहल्ला नंदू प्रसाद निवासी सुरक्षा गार्ड सुंदरम की हत्या के मामले में वाल्मीकि समाज ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकरण की जांच दूसरे जिले से कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर न्याय नहीं मिलता तो सफाई व्यवस्था ठप कर दी जाएगी। इस मामले में मृतक के भाई ने इंसाफ न मिलने पर जान देने की बात दोहराई।
विज्ञापन


24 वर्यीय सुंदरम जिला मुजफ्फरनगर के लालूखेड़ी में बैंक के एटीएम पर सुरक्षा गार्ड था। 13 सितंबर की शाम को वह घर से अपनी ड्यूटी पर बाइक से गया था। अगले दिन सुबह उसका शव बाबरी थानाक्षेत्र में गांव आदमपुर व भाजू के बीच में सड़क किनारे पड़ा मिला था। मृतक के बड़े भाई शिवम की तहरीर पर बाबरी थाने पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने पांच दिन पहले नामजद आरोपी कैंटीन संचालक अमित निवासी गांव भौराकलां को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।



सोमवार को नगरपालिका सभागार में लगातार दूसरे दिन भी वाल्मीकि समाज की सभा हुई। सभा में सुंदरम की हत्या का सही खुलासा न करने पर पुलिस के खिलाफ रोष व्यक्त किया। मृतक के भाई शिवम ने कहा कि पुलिस इस मामले में उन्हें कोई सही जानकारी नहीं दे रही है। उसके भाई को ड्यूटी से योजना के तहत भौराकलां ले जाया गया और उसकी हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया। उन्होंने इस मामले की जांच किसी दूसरे जिले की जांच एजेंसी से कराए जाने की मांग की। सभा में समाज के लोगों ने कहा कि अगर उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा तो वे सफाई व्यवस्था ठप कर देंगे।
विज्ञापन

सभा में घनश्याम पार्चा, प्रदीप मायूस, दिनेश गहलोत, उपेंद्र द्विवेदी, अरविंद झंझोट, मनीष गहलोत, किरणपाल, सुधीर, सतपाल सोनू, बादल गौतम व योगेश उर्फ मन्नू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें