कांधला। गांव जन्नत कॉलोनी में सात मई को हुए इनाम हत्याकांड के मामले में पिता ने प्रधानमंत्री और गृहमंत्री को पत्र भेजकर मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
रविवार को जन्नत कॉलोनी निवासी अशरफ पुत्र सद्दीक ने आरोप लगाया कि सात मई को पीड़ित के पुत्र इनाम की हत्या थाने में तैनात तत्कालीन दरोगा व उसके साथियों ने कर दी थी। जिसे कांधला पुलिस ने धारा 302 के स्थान पर 304 आईपीसी में दर्ज किया था। उन्होंने 11 मई को पुलिस के उच्चाधिकारियों सहित शासन को पत्र लिखकर दरोगा सहित अन्य को इनाम की हत्या करने पर धारा 302 में जेल भेजने की मांग की थी, लेकिन स्थानीय के पुलिस ने न्यायोचित विवेचना नहीं की। दरोगा सहित अन्य आरोपियों को संरक्षण देने में लगी है। उन्होंने इनाम की हत्या की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।