फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर के पुन: सर्वे की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के पुन: सर्वे की मांग
विज्ञापन

शामली। जिले से होकर गुजरने वाले दिल्ली-देहरादून इकनॉमिक कॉरिडोर के सर्वे में खामियां बताते हुए गन्ना विकास परिषद के निवर्तमान चेयरमैन वीर सिंह मलिक ने फिर से सर्वे कराने की मांग की है। उनका कहना है कि प्रस्तावित हाईवे और नहर के बीच में किसानों की थोड़ी-थोड़ी जमीन बच रही है। इसमें न तो जाने के लिए रास्ता है और न ही सिंचाई आदि की सुविधा होगी।
विज्ञापन

सक्षम प्राधिकारी/एसडीएम सदर को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि गांव लांक में पट्टी भीत्तरवाल से खरड़ की ओर जाने वाले रास्ते, स्वामी रघुवर शास्त्री स्कूल के पास फुगाना से मुजफ्फरनगर के मार्ग को जोड़ने वाले रास्ते, बहावड़ी से खरड़ की ओर मार्ग पर अंडर पास का निर्माण कराने की मांग की है। गांव भिक्का माजरा में किसानों के खेत नहर के दूसरी तरफ है। इसलिए वहा भी अंडरपास की व्यवस्था हो। गांव भिक्का माजरा में मंदिर से खेड़ी पट्टी की ओर जाने वाले रास्ते पर, गांव भाज्जू में नहर के पुल से बहावड़ी की ओर जाने वाले रास्ते पर भी अंडरपास बनाए जाएं। करीब डेढ़ किलोमीटर तक एक्सप्रेस वे नहर के नजदीक हैं। उसमें नहर के पास किसानों की थोड़ी-थोड़ी जमीन बच जाती है। ऐसे में किसानों का हित देखते हुए पुन: सर्वे कराया जाना चाहिए। इसके अलावा उन्होंने गांव भाज्जू में शामली-सिसौली मार्ग पर इकनॉमिक कॉरिडोर से कट देने की मांग की। भाज्जू, कासमपुर, कुरमाली, खानपुर, बुटराडा में अंडरपास की सुविधा की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें