फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग
विज्ञापन

शामली। गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह ने ग्रामीणों के साथ डीएम से मिले। उन्होंने सरस्वती विद्यामंदिर इंटर कॉलेज शामली के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार की हत्या का जल्द खुलासा किए जाने और पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गठवाला खाप के थांबेदार बाबा श्याम सिंह बहावड़ी के साथ गांव के पूर्व प्रधान कृष्णपाल सिंह, विक्रम सिंह, राजकुमार और अतर सिंह आदि कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम जसजीत कौर से मिले। उन्होंने डीएम से कॉलेज के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अमित कुमार, निवासी बहावड़ी की तीन दिन पहले मंगलवार को हुई हत्या का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की। बाबा श्याम सिंह ने डीएम को बताया कि मृत कर्मचारी के परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। मृत कर्मचारी के दो छोटे बच्चे हैं। उन्होंने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की। बाबा श्याम सिंह ने बताया कि डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह पीड़ित परिवार की स्थिति की जानकारी कराकर नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें