फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमलावरों को गिरफ्तार कर निष्पक्ष कार्रवाई की रखी मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हमलावरों को गिरफ्तार कर निष्पक्ष कार्रवाई की रखी मांग
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में हुई फायरिंग प्रकरण में एक पक्ष के लोगों ने एसपी से मिलकर निष्पक्ष कार्रवाई कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पुलिस ने इस मामले में फरार चल रहे आरोपियों की तलाश में दबिश दी, लेकिन कोई पकड़ में नहीं आ सका।
गांव हसनपुर में 24 अगस्त को दो पक्षों के बीच हुए फायरिंग प्रकरण में रविवार शाम श्रीनिवास पक्ष के सुरेंद्र शर्मा, भूपेंद्र और रामकुमार एसपी विनीत जायसवाल से मिलने कैंप कार्यालय पर पहुंचे। सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि उन्होंने एसपी से मिलकर उन पर दर्ज किए गए मुकदमे को निरस्त करने और उन पर हमला करने वाले फरार लोगों की गिरफ्तारी की मांग रखी है। एसपी ने इस प्रकरण में निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन

विदित हो कि 23 अगस्त को पबजी गेम को लेकर दो बच्चों के बीच हुए विवाद के अगले दिन श्रीनिवास शर्मा और श्रीपाल पक्ष के बीच फायरिंग हुई थी, जिसमें छर्रे लगने से दोनों पक्षों के कई लोग घायल हुए थे। श्रीनिवास की तरफ से श्रीपाल समेत छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट कराई थी। पुलिस श्रीपाल, शीशपाल और विशाल को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। चार दिन बाद श्रीपाल के भाई अमरपाल की तरफ से भी पुलिस ने घायल संजय शर्मा समेत पांच लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। दूसरे पक्ष की रिपोर्ट दर्ज होने पर शुक्रवार को श्रीनिवास पक्ष के लोगों ने पुलिस पर झूठा मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाते हुए घरों पर पलायन के पर्चे चिपका दिए थे। पलायन के पर्चे चिपकाने पर पुलिस-प्रशासन में हलचल मच गई थी। श्रीनिवास पक्ष के लोग डीआईजी से मिलकर भी शिकायत कर चुके है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें दबिश दे रही है।
विज्ञापन

रालोद-सपा नेताओं ने की शांति की अपील
शामली। रविवार को गांव हसनपुर में रालोद नेता डा. विक्रांत जावला, छात्र नेता राजन जावला और सपा नेता विजय कौशिक पहुंचे। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगों से मिलकर घटना की जानकारी ली। राजन जावला ने बताया कि दोनों पक्षों के लोगों से गांव में शांति बनाए रखने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें