फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे यात्री शेड का निर्माण कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
हाईवे किनारे यात्री शेड बनवाने की मांग
विज्ञापन

जलालाबाद। दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे किनारे बसों की प्रतीक्षा के लिए यात्रियों के खड़े रहने की सुविधा नहीं है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे पर निर्माण कार्य होने के बाद दोनों किनारों पर बसों की प्रतीक्षा करने के लिए यात्री परेशान रहते हैं। हाईवे के दोनों किनारों पर बुजुर्ग, महिलाओं, बीमार यात्रियों के लिए बैठने की कोई व्यवस्था नहीं है। यहां से अधिकतर यात्री दिल्ली व सहारनपुर की ओर जाते हैं। राज्य परिवहन निगम की बसों की कोई निश्चित समय सारणी न होने की वजह से यात्रियों को देर तक बसों का इंतजार करना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे निर्माण होने पर पहले से कई गुना वाहन हाईवे पर दौड़ रहे हैं। ऐसे में हाईवे किनारे पर खड़े होकर बसों की प्रतीक्षा करना खतरे से खाली नहीं है। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। लोगों ने मांग की है कि सड़क के दोनों किनारों पर यात्रियों के बैठने के लिए व्यवस्था की जाए व बसों की समय सारणी बनाई जाए। जिससे यात्रियों को सुविधा मिले। मांग करने वालों में साजिद मलिक, पूरन सैनी, अकील चौधरी, साजिद अहमद, अशोक, राजेश, रफल सिंह, नरेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें