कैराना। पांच दिन पूर्व चार वर्षीय बच्ची के साथ खाली पड़े मकान में अश्लील हरकते करने के मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। 17 जून को नगर के एक मोहल्ले निवासी ने कोतवाली पर तहरीर देकर बताया था कि शाम करीब 3 बजे उसकी चार साल की बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी पड़ोस में दुकान करने वाला एक युवक उसकी बच्ची को बहला फुसलाकर खाली पड़े मकान में ले गया था। आरोपी ने मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकतें की थी। सोमवार को एसपी विनीत जायसवाल के निर्देश पर पुलिस ने आरोपी दीपक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर कांधला थानाक्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी अकबर अपनी पत्नी शाहिस्ता, पुत्री सफिया व अनिका के साथ बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी में बुढ़ाना गया था । शाम को अकबर बाइक से घर लौट रहा था। ही बाइक सवार क्षेत्र के गांव भभीसा के निकट पहुंचा तो अचानक बाइक के सामने कुत्ता आने से बाइक असंतुलित होकर गिर गई। बाइक के गिरने से अकबर और उसकी पत्नी व दोनों पुत्रियां घायल हो गई राहगीरों की मदद से पुलिस ने घायलों को कसबे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के लिए भर्ती कराया।