फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नए भवनों को पालिका के सर्वे में शामिल करने की मांग उठी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। नगरपालिका परिषद शामली के वार्ड सभासद निशिकांत संगल व अनिल कुमार उपाध्याय ने अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी को पत्र सौंपकर स्वकर प्रणाली लागू करने के उद्देश्य से कराए जा रहे सर्वे के साथ ही नगरपालिका परिषद शामली की सीमा से सटे नए भवनों को भी शामिल कराने की मांग की।
विज्ञापन

बुधवार को सभासदों ने दिए पत्र में अवगत कराया कि नगरपालिका शामली की विगत बोर्ड बैठक में भवनों पर स्वकर प्रणाली लागू करने के लिए प्रस्ताव बोर्ड के सम्मुख रखा गया था। इसे अध्यक्ष व 19 बोर्ड सदस्यों के द्वारा बिना किसी चर्चा के कुछ ही मिनट में पास कर दिया गया था। सभासदों ने कहा कि पालिका द्वारा स्वकर निर्धारण प्रणाली लागू करने के लिए सर्वे करने के लिए टीमें गठित की गई है।
उन्होंने बताया कि बोर्ड बैठक में पालिका की सीमा से लगे बहारी हदूद में बने नए भवनों को पालिका के अभिलेखों में दर्ज कराने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हो चुका है, इसलिए नए कर प्रणाली के लिए कराए जा रहे सर्वे के दौरान नए भवनों को भी पालिका के अभिलेख में दर्ज कराया जाए। इससे पालिका के राजस्व में बढ़ोतरी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें