फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की महिला का बस में बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की महिला का बस में बैग चोरी
विज्ञापन

शामली। शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पर महिला यात्री का बस में बैग चोरी हो गया। बैग में कपड़े, नगदी और गहने थे। पीड़िता ने पुलिस को सूचना दी है।
विज्ञापन

दिल्ली के शालीमार गॉर्डन निवासी प्रमिला ने शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी कि वह गांव सिक्का में रिश्तेदारी में शादी में आई थी। बृहस्पतिवार शाम करीब पांच बजे वह वापस दिल्ली जाने के लिए शामली में रोडवेज स्टैंड पर बस की इंतजार में खड़ी थी। उसके साथ परिवार की दो-तीन महिलाएं और थीं। पीड़िता के मुताबिक उसी समय बस आई। इसी दौरान एक युवक ने अपने को बस का एजेंट बताते हुए उनका बैग लेकर बस में ऊपर रख दिया। भीड़ में वह जब वह खिड़की में चढ़ रही थी, तो पीछे से किसी ने धक्का दे दिया। वह मुश्किल से बस में चढ़ी। बस में उसे बैग नहीं मिला और न ही एजेंट बताने वाला युवक मिला। पीड़िता ने बताया कि बैग में कीमती कपड़े के अलावा करीब पांच हजार रुपये नगद और गहने थे। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें