अखिलेश यादव से मिला कश्यप समाज का प्रतिनिधिमंडल
कांधला। सपा नेता सुधाकर कश्यप के नेतृत्व में जनपद शामली, मेरठ, हापुड़, गाजियाबाद, बागपत, सहारनपुर, बिजनौर, गौतमबुद्धनगर, मुजफ्फरनगर समेत नौ जनपदों के लोगों का प्रतिनिधिमंडल ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय पर मुलाकात की। कश्यप समाज प्रतिनिधिमंडल ने पउप्र में कश्यप समाज की कई समस्याओं व कश्यप आरक्षण की मांग को उठाते हुए निराकरण कराने की मांग की है। सपा सुप्रीमो ने प्रतिनिधिमंडल को 2022 में बहुमत के पार्टी की सरकार बनने पर कश्यप समाज की सभी समस्याओं का निराकरण कराने का आश्वासन दिया। सुधाकर कश्यप ने 18 अक्टूबर को जनपद मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप समाज के महासम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होने के प्रस्ताव को रखा।
सपा सुप्रीमो ने प्रतिनिधिमंडल को बुढ़ाना में आयोजित होने वाले कश्यप महासम्मेलन में उपस्थित होने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम की सफलता को लेकर प्रतिनिधिमंडल ने सभी जनपदों को गांव व कस्बों में जाकर कश्यप समाज के लोगों को एकत्रित कर सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लिया है।