फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजारों से हटवाया अतिक्रमण

Thu, 23 Mar 2017 12:09 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Encroachment - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कैराना। सत्ता बदलते ही पुलिस अपनी रंग में नजर आने लगी है। जिसके चलते बुधवार को कोतवाली प्रभारी ने कस्बा कैराना के बाजारों से अतिक्रमण हटवाया। चेतावनी दी कि अगर दोबारा अतिक्रमण किया, तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


कस्बा कैराना में कई साल से अतिक्रमण की वजह से पानीपत खटीमा राजमार्ग सहित अन्य सभी प्रमुख मार्गों पर जाम रहता था। दुकानों के कई फुट आगे तक सड़क पर सामान फैला रहता था। जिस कारण पूरे कस्बे में जिधर देखो उधर ही जाम लगा रहता था। इसके साथ ही अतिक्रमण के कारण कालेज जाने वाली छात्राओं और अन्य महिलाओं को परेशानी उठानी पड़ती थी।

सब कुछ    देखते हुए भी पुलिस प्रशासन मौन रहता था। वहीं, सूबे में सरकार बदलते ही पुलिस ने मनोबल के साथ काम करना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने पुलिस बल के साथ बाजार बेगमपुरा, चौक बाजार व जोडिया कुआं पर पहुंचकर अतिक्रमण हटवाया।
विज्ञापन


 उन्होंने रेहड़ी ठेली वालों व दुकानदारों को चेतावनी दी कि अगर कुछ देर बार फिर से सामान या रेहड़ी सड़क पर नजर आई तो सीधे कार्रवाई की जाएगी और सामान जब्त कर लिया जाएगा। इस दौरान उन्होंने एक फलों की ठेली लगाने वाले युवक को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। जिस पर अन्य ठेली लगाने वालों ने पहली बार गलती को माफ करने की गुजारिश की। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

उधर, कैराना से पानीपत तक डग्गामार वाहन चल रहे हैं। सुबह से शाम तक पानीपत-कैराना मार्ग पर डग्गामार वाहन दौड़ते हैं। वाहनों के अंदर सवारियां बैठाने के साथ ही बाहर भी सवारियां लटकाकर ले जाई जा रही है। ताज्जुब तो यह है कि   डग्गामार वाहन कैराना पुलिस कोतवाली के सामने से ही गुजरते हैं। उसके बावजूद भी कोई  कार्रवाई नहीं की जाती। एक तरफ पुलिस ने अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है, मगर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही। 

सूत्रों की मानें, तो डग्गामार वाहनों के संचालन में बड़ा नेटवर्क सक्रिय है। ठेकेदार इन वाहनों से वसूली करते हैं और उसमें पुलिस की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है। एसडीएम भानू प्रताप यादव का कहना है कि डग्गामार वाहनों की जांच कर आरोपियों के   खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें