फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एयरफोर्स के घायल जवान की उपचार के दौरान मौत

Wed, 13 Dec 2017 11:21 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
accident - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। गार्ड ड्यूटी के दौरान टॉवर से गिरने पर गंभीर रूप से घायल हुए कस्बा एलम निवासी एयरफोर्स जवान दीपक पंवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। बुधवार को उसका पार्थिव शरीर एलम पहुंचा। शव पहुंचते ही परिवार में कोहराम        मच गया। थाना क्षेत्र के कस्बा एलम विकास नगर निवासी दीपक पंवार (21) पुत्र मनोज पंवार दो वर्ष पूर्व एयरफोर्स में भर्ती हुआ था।
विज्ञापन


वर्तमान में गुजरात के वडोदरा में छह माह की विशेष ट्रेनिंग ले रहा था। 10 दिसंबर की रात गार्ड ड्यूटी के दौरान टॉवर से पैर फिसलने के कारण गिरने पर दीपक के सिर में गंभीर चोट लग गई थी, जिसके बाद उसको एयरफोर्स के हास्पिटल में भर्ती कराया गया। परिजनों के अनुसार दो दिनो से दीपक कोमा में था। मंगलवार को उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

बुधवार को दीपक का शव एयरफोर्स के विशेष विमान से हिंडन एयरबेस पर लाया गया। वहां से एयरफोर्स के पांच सदस्य एंबुलेंस से दीपक का शव लेकर कस्बा एलम पहुंचे। इस दौरान सैकड़ों लोग जमा हो गए और दीपक की मौत पर गम का माहौल हो गया। लोगों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पश्चात श्मशान घाट ले जाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


 परिवार में मचा कोहराम ः कांधला। कस्बा एलम निवासी दीपक पंवार की मौत से परिवार में कोहराम मच गया, तो कस्बा एलम में भी शोक छा गया। मां रश्मि और पिता मनोज पंवार के अलावा परिवार में उसका एक भाई         आकाश पंवार है, जो हरिद्वार से एमसीए कर रहा है। बेटे की मौत की वजह से मां रश्मि का रो रोकर बुला हाल हो गया।

 दो महीने में हो चुकी है कई मौत
कस्बा एलम में दो महीने के भीतर कई युवकों की जान जा चुकी है। छह अक्तूबर को कस्बा एलम निवासी एयरफोर्स के फ्लाइट इंजीनियर गौतम पंवार की हादसे में मौत हो गई थी। वह अन्य साथियों के साथ अरुणाचल प्रदेश के तवांग एरिया में हेलीकाप्टर से जा रहे थे। हेलीकाप्टर क्रैश हो गया था। इसके अलावा 21 सितंबर को छात्र निशांत ने ब्लू व्हेल गेम के चक्कर में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें