फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिग्रेडियर होशियार सिंह कॉलेज बना संस्कृत बोर्ड परीक्षा का केंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिगेडियर होशियार सिंह कॉलेज बना संस्कृत बोर्ड परीक्षा का केंद्र
विज्ञापन

शामली। जनपद में वर्ष 2018 में होने वाली संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए केंद्र का निर्धारण हो गया है। समिति ने शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज को संस्कृत बोर्ड के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया है। संस्कृत बोर्ड की परीक्षा में इस बार 82 परीक्षार्थी परीक्षा के लिए पंजीकृत है। पिछली बार संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए देशभक्त इंटर कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया था।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक संस्कृत शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित वर्ष 2018 की संस्कृत प्रथमा से उत्तर मध्यमा स्तर तक की परीक्षा के लिए जनपद में गांव लांक स्थित सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय है। पिछले माह में शिक्षा निदेशक ने डीआईओएस को नीति भेजकर परीक्षा के लिए मानक अनुसार केंद्र निर्धारण करने के निर्देश दिए थे। मंगलवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की अध्यक्षता वाली समिति की बैठक में शहर के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कॉलेज को संस्कृत बोर्ड की परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाया गया। उन्होंने बताया कि इस बार प्रथमा से लेकर उत्तर मध्यमा तक की संस्कृत परीक्षाओं में केवल 86 परीक्षार्थी पंजीकृत है, जिसमें से 76 परीक्षार्थी संस्थागत और छह परीक्षार्थी व्यक्तिगत पंजीकृत है। प्रथमा तृतीय वर्ष में 12, पूूर्व मध्यमा प्रथम वर्ष में 19, पूर्व मध्यमा द्वितीय वर्ष में 25, उत्तर मध्यमा प्रथम वर्ष में 15, उत्तर मध्यमा में पांच परीक्षार्थी पंजीकृत है। वर्ष 2017 में संस्कृत का परीक्षा केंद्र देशभक्त इंटर कॉलेज को बनाया गया था। परीक्षा केंद्र निर्धारण में पांच सदस्य समिति शामिल रही। समिति में डीआईओएस एसएम सिद्दीकी अध्यक्ष, बीएसए चंद्रशेखर सदस्य, राजकीय इंटर कॉलेज कंडेला प्रधानाचार्य अमित मलिक सदस्य, ब्रिगेडियर होशियार कॉलेज प्रधानाचार्य बाल गोविंद सदस्य, सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय प्रधानाचार्य लांक राजेश शर्मा सदस्य के रूप में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें