फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
लापता युवक का शव मिला
विज्ञापन

कांधला (शामली)। दुल्हेंडी से लापता युवक का शव गांव के पास श्मशान में जली हुई अवस्था में मिलने से सनसनी फैल गई। आशंका है कि किसी ने युवक की हत्या कर पहचान छिपाने के लिए शव को जला दिया।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी निवासी धीरज 29 मार्च से लापता था। परिवार के लोगों ने अपनी रिश्तेदारी सहित अन्य जगहों पर धीरज की तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। बुधवार को गांव के बाहर स्थित श्मशान घाट पर एक युवक का जला हुआ शव पड़े होने की सूचना ग्रामीणों ने धीरज के परिजनों को दी। परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए। परिवार के लोगों ने शव को देखकर उसकी पहचान धीरज के रूप में की। शव मिलने के बाद परिवार के लोगों में कोहराम मच गया। रामदास ने अपने पुत्र की अपहरण की आशंका जताते हुए गांव के ही दो युवकों पर शक जताया था। पुलिस धीरज की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका सुराग नहीं लग पाया था। थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण पता लगेगा। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें