फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कब्र से निकाला गया पानीपत के सागर का शव

Sat, 29 Jun 2019 12:39 AM IST
Deepak Sharma शामली/अमर उजाला/ब्यूरो
विज्ञापन
crime - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कैराना (शामली)। डीएम के निर्देश पर पानीपत के युवक सागर के शव को पुलिस ने शुक्रवार को कब्र से निकलवा कर परिजनों को सौंप दिया। 18 जून को पुलिस ने शनाख्त नहीं होने पर मुस्लिम मानते हुए शव को अज्ञात में ही कब्रिस्तान में सुपुर्द ए खाक करा दिया था।
विज्ञापन

18 जून को यमुना में मिले अज्ञात शव को पुलिस ने मुस्लिम मानते हुए पोस्टमार्टम के बाद शामली ईदगाह के निकट स्थित कब्रिस्तान में दफनवा दिया था। 27 जून को पानीपत के एसएचओ सुमित कुमार ने कैराना कोतवाली पहुंचकर बताया था कि 17 जून को पानीपत निवासी सागर लापता हो गया था। 25 जून को मृतक के पिता किरणपाल ने पानीपत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच में पता चला कि सागर की तीन दोस्तों ने शराब के नशे में हुए झगड़े में यमुना में डुबा कर हत्या कर दी थी। सागर हिंदू था और प्राइवेट पार्ट्स के आपरेशन के कारण पहचान गलत होने पर उसके शव को कब्रिस्तान में दफनाया गया था। शुक्रवार की सुबह डीएम की अनुमति के बाद ईदगाह के निकट कब्रिस्तान से सागर के शव को बाहर निकला गया तथा परिजनों की सपुर्दगी में दे दिया गया। इसके बाद परिजन शव को लेकर पानीपत रवाना हो गए। उधर, पानीपत पुलिस ने कैराना कोतवाली से सागर का पंचनामा व पोस्टमार्टम रिपोर्ट ली। कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा ने बताया कि डीएम के आदेश पर कब्र से सागर के शव को बाहर निकालने के बाद परिजनों के सपुर्द कर दिया गया है। कब्रिस्तान में दफनाए गए युवक के शव को डीएम की अनुमति के बाद कब्र से बाहर निकालकर परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें