शामली। जिले में चार बीडीसी, 23 ग्राम पंचायत सदस्य पदों पर एक -एक नामांकन पत्र दाखिल होने पर सभी निर्विरोध चुन लिए गए। शामली ब्लाक के ताजपुर सिभांलका में नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने से बीडीसी पद पर खाली रह गया है। ऊन ब्लाक के नाई नंगला में महिला प्रधान पद पर पांच प्रत्याशी होने पर छह जुलाई को मतदान होगा।
एडीएओ पंचायत हरीसिंह ने बताया कि कांधला ब्लाक के भारसी गांव में बीडीसी पद पर अनुसूचित जाति के लिए वार्ड 71 से पंकज कुमार, शामली ब्लाक के वार्ड 65 से बादल, कैराना ब्लाक के वार्ड 30 से नौशीदा, वार्ड 71 से अनीता मात्र एक-एक नामांकन पत्र आने से निर्विरोध चुन लिए गए है। उन्होंने बताया कि शामली ब्लाक में ताजपुर सिंभालका में महिला आरक्षित वार्ड 46 में कोई भी नामांकन पत्र दाखिल नहीं होने से बीडीसी पद खाली रह गया है।
ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए नाई नंगलावार्ड, कबीरपुर अहतमाली वार्ड आठ, कैराना ब्लाक के ऊंचा गांव वार्ड तीन व वार्ड एक, अलीपुर गांव में वार्ड नंबर चार, रामडा गांव के वार्ड नौ, बीनड़ा गांव के वार्ड आठ, दभेड़ी खुर्द के वार्ड नौ, शेखुपरा गांव के वार्ड नंबर छह, कसेरवा खुर्द गांव के वार्ड नंबर दो, 15, छह, मवी अहतमाल के वार्ड नबर दस, नंगला राई गांव के वार्ड पांच, थानाभवन ब्लाक ग्राम बाबरी के वार्ड 14, शामली ब्लाक के ग्राम फतेहपुर, कांधला ब्लाक के इस्लामपुुर घसौली के वार्ड तीन, गुर्जरपुर गांव के वार्ड नौ, वार्ड 10, नाला गांव के वार्ड दो, खेड़ा कुर्तान गांव के वार्ड चार, खेड़ा कुर्तान गांव के वार्ड सात के सदस्य पद पर एक- एक नामांकन आने से 23 लोगों को निर्विरोध चुन लिया गया है।
एडीओ पंचायत ने बताया कि ऊन ब्लाक के नाई नंगला नवीन में महिला प्रधान पद के लिए पांच नामांकन पत्र एआरओ के समक्ष दाखिल किए गए थे। इनमें होरी, नईमा, शबाना, साजिदा, मुशरुपा शामिल है। नाम वापसी के बाद नाई नंगला नवीन में प्रधान पद के लिए सभी प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित कर दिए गए है। प्रधान पद के लिए छह जुलाई को मतदान सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक होगा। आठ जुलाई को सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी। मतगणना के बाद चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे।