फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli: बागपत से बरामद हुआ शव, जन्मदिन के दिन नहर में डूब गया था बादल, परिवार में मचा कोहराम

Sat, 05 Aug 2023 04:48 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, शामली

सार

Shamli News : शामली निवासी बादल अपने जन्मदिन पर नहर में डूब गया था। उसका कोई सुराग नहीं लगा था, लेकिन अब तीसरे दिन बागपत में बिराल झाल से शव बरामद हुआ।
विज्ञापन
नहर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली जनपद के कांधला के गांव ऐरटी निवासी युवक का शव तीसरे दिन जनपद बागपत के बिराल झाल से बरामद किया गया। इस हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन


तीन दिन पूर्व जनपद शामली कोतवाली के गांव ऐरटी निवासी बादल उर्फ गोलू पुत्र सुरेश अपने जन्मदिन पर दोस्तों के साथ खंद्रावली पूर्वी नहर पुल पर नहाने के लिए गया था। वहां पानी का तेज बहाव होने के कारण वह अपने दोस्तों से कुछ दूर निकल गया और अचानक पानी में गायब हो गया था। दोस्तों को जब बादल नजर नहीं आया तो उसको काफी तलाश किया गया। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया था।

Trending Videos

इस मामले की सूचना परिजनों के साथ ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी को दी गई। लगातार गोताखोरों ने बादल को तलाशने का प्रयास किया लेकिन, बादल का कोई सुराग नहीं लग पाया था। तहसीलदार गौरव सागवान के द्वारा कई स्थानों पर टीमों को लगाकर ढूंढने का प्रयास किया गया।

यह भी पढ़ें: UP: मंदिर के बाद कलक्ट्रेट में ड्रेस कोड लागू, DM का आदेश, जींस-टीशर्ट पहन दफ्तर नहीं आ सकेंगे कर्मचारी
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को जनपद बागपत के गांव बिराल के समीप से बादल का शव बरामद किया गया। मामले में परिजनों को सूचना देने के साथ ही शामली प्रशासन को भी अवगत कराया गया। इसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शव को बाहर निकाला। इस हादसे से परिवार के लोगों का रो-रो बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें: पंचायत का फैसला: बिन ब्याही मां से ही शादी करेगा प्रेमी, इनकार किया तो हुक्का-पानी बंद करने का सुनाया फरमान
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें