फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: सीडीओ लखनऊ से संबद्ध, डीडीओ संदीप अग्रवाल बलरामपुर गए

Wed, 18 Nov 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। प्रदेश शासन ने मंगलवार देर शाम प्रशासनिक फेरबदल करते हुए शामली में तैनात कई अधिकारियों के तबादले कर दिए। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) बृजेन्द्र शुक्ल को तत्काल प्रभाव से हटाकर लखनऊ स्थित प्रमुख विकास आयुक्त कार्यालय से संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन

जिला विकास अधिकारी (डीडीओ) संदीप अग्रवाल को बलरामपुर भेजा गया है। वहीं, रेणुका दीक्षित को शामली में एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इसके अलावा मुजफ्फरनगर से तहसीलदार महेंद्र यादव और रामपुर से तहसीलदार निश्चय कुमार को शामली भेजा गया है। कैराना तहसील में तैनात तहसीलदार अर्जुन चौहान का अमरोहा तबादला किया गया है।
शासन ने जिले में तैनात पांचों खंड विकास अधिकारियों (बीडीओ) का भी स्थानांतरण किया है। शामली से सविता दुबराल को बिजनौर, राहुल धामा और सुशील कुमार शर्मा को मुजफ्फरनगर तथा विकास कुमार को अमरोहा भेजा गया है। वहीं, बागपत, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर से पांच बीडीओ को शामली में तैनाती दी गई है।एडीएम सत्येंद्र ने बताया कि सभी के ट्रांसफर किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें