बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया
शामली। अमर उजाला के अभियान अपराजिता 100 मिलियन स्माइल एवं भारतीय जैन संघटना के तत्वावधान में में आयोजित स्मार्ट गर्ल कार्यशाला के तीसरे दिन बेटियों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षक डॉक्टर मृदुला जैन ने कहा कि बेटियों को अपने गुणों को पहचानना है। सबके अंदर कोई न कोई गुण छिपा होता है, उसे पहचानें और उस पर कार्य करें।
कार्यशाला का शुभारंभ मोहित जैन ने णमोकार मंत्र से किया। सहारनपुर की भबी जैन ने पूछा कि हमारे माता-पिता, अध्यापक व रिश्तेदार एक-दूसरे से तुलना करते हैं, तब हमें अच्छा नहीं लगता। इस पर प्रशिक्षक डा. मृदुला जैन ने कहा कि हर कोई अपने आप में विशेष है। आपकी अगर कोई तुलना कर रहा है तो उससे बचें। उन्होंने माता-पिता से भी अपनी की वे अपने बच्चों की तुलना दूसरों से न करें। एक छात्रा के सवाल के जवाब में प्रशिक्षक ने कहा कि यदि आपके अंदर किसी काम को करने की क्षमता है, विश्वास है और आप सही हैं तो अपने आप पर विश्वास रखकर काम करें। अपने माता-पिता को अपने साथ रखें। हरियाणा की दीपांशी ने पूछा कि हम अपनी रक्षा कैसे करें। इस पर ट्रेनर ने बताया कि हमारी बेटियां घर के बाहर तो अपनी रक्षा कर लेती हैं। जरूरत है घर के अंदर भी अपनी रक्षा करने की। यदि कोई भी बेटियों को बैड टच करें तो तुरंत न कहना सीखें। बेटियों को स्मार्ट बनना है, अपनी रक्षा करनी है और रुकना नहीं है। अपने आपको इतना स्मार्ट बना लो कि दुनिया आपको सलाम करे। अपने गुणों को निखारने का यही समय है। लॉकडाउन अभी लंबा चलेगा। अपने समय का भरपूर सदुपयोग करें।
फोटो...
कार्यशाला में रोजाना कुछ न कुछ नया सीखने को मिल रहा है। उन्हें जो प्रशिक्षण दिया जा रहा है वह जीवन भर काम आने वाला है। प्रशिक्षण में मिली सीख को जीवन में उतारने का पूरा प्रयास करूंगी।
- अन्वेषा जैन।
----------
फोटो...
अमर उजाला और भारतीय जैन संघटना की कार्यशाला से जीवन उपयोगी सीख मिल रही है। यह जीवन में बेहद काम आने वाली है। मेरे परिवार के सदस्य भी इस कार्यशाला से जुड़ते हैं।
- सौम्या जैन।
फोटो...
माता-पिता दूसरे बच्चों से हमारी तुलना करते हैं, तब परेशानी होती है। हर बच्चे की काबिलियत अलग है, इसलिए उसकी किसी से तुलना नहीं की जा सकती।
- खुशी जैन।
फोटो...
लॉकडाउन के दौरान ऑनलाइन कार्यशाला में प्रतिभाग करना बेहद अच्छा रहा। यह प्रत्येक लड़की के लिए काफी उपयोगी है। ज्यादा से ज्यादा लड़कियों को इसमें जुड़ना चाहिए।
- मानसी सराफ।
अपराजिता ...मानसी सर्राफ- फोटो : SHAMLI
अपराजिता ...खुशी जैन- फोटो : SHAMLI
अपराजिता ...सौम्या जैन- फोटो : SHAMLI
अपराजिता... अन्वेषा जैन- फोटो : SHAMLI