फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात वाहन से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

बाबरी। थानाक्षेत्र में ट्रक से कुचलकर बाइक सवार युवक की मौत हो गई।
बुधवार देर रात पानीपत-खटीमा मार्ग पर बाबरी थानाक्षेत्र में गांव बंतीखेड़ा पुलिस चेक पोस्ट के निकट मुजफ्फरनगर की तरफ से जा रहे बाइक सवार युवक प्रवीण की ट्रक से टक्कर लग गई। टक्कर लगने पर युवक बाइक समेत सड़क पर गिर गया और उस दौरान वहां से गुजर रहे अज्ञात वाहन के पहिये के नीचे आकर कुचला गया और उसकी मौत हो गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। बाबरी थानाध्यक्ष नेमचंद सिंह ने बताया कि मृतक के पास मिले आधार कार्ड से आधार कार्ड से उसकी पहचान हुई है। मृतक का नाम प्रवीण निवासी गांव जलालपुर जिला पानीपत हरियाणा है। परिजनों को सूचना भिजवा दी गई है।
विज्ञापन

भूमि कब्जा मुक्त कराई
बाबरी। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम ने गांव बाबरी में पहुंचकर खाद डालने के गड्ढ़ों पर ग्रामीणों द्वारा किए गए कब्जे को हटवाया। प्रशासन ने कब्जामुक्त कराई भूमि को ग्राम प्रधान के सुपुर्द किया है। इस दौरान तहसील शामली से कानूनगो अनिल कुमार और लेखपाल विनोद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें