फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘बेटियां आत्मविश्वास बढ़ाएं, मन बनें मजबूत’

विज्ञापन
शामली के बीएसएम स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अपराजिता अभियान के अंतर्गत शहर के बीएसएम स्कूल में रंगोली और कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छात्राओं ने शानदार रंगोली बनाई। सेल्फ डिफेंस के टिप्स भी दिए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएसएम के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह ने कहा कि बेटियां आत्मविश्वास बढ़ाएं और मन से मजबूत बनें।
विज्ञापन

शुभारंभ कालेज के चेयरमैन सूर्यवीर सिंह और मैनेजर छाया सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप जलाकर किया। कार्यक्रम में बच्चों ने स्कूल में ही आकर्षक रंगोली बनाई। शिवालिक हाउस की रंगोली काफी कलरफुल और आकर्षक थी। अरावली, नीलगिरी और विध्यांचल हाउस की रंगोली भी काफी अच्छी रही। छात्राओं ने मौके पर ही ग्रीटिंग कार्ड बनाए और उनमें कलरफुल ढंग से दीपावली की शुभकामना दी। इसमें मेकिंग में रिया, कनक के ग्रीटिंग सबसे अच्छे रहे। दीया और मोमबत्ती सज्जा भी छात्राओं ने की थी। उन्होंने मिट्टी के दीपक से उन पर कलर किए और डेकोरेशन की। इसमें परिधि और अमन सबसे आगे रहे। शिविर में ताइक्वांडो ट्रेनर अंजली ने छात्राओं को पंच और किक के बारे में बताया। कहा कि पंच हमेशा सीधे और मजबूती से मारना चाहिए। यदि ढीला हाथ रखा तो चोट लग सकती है। स्कूल की मैनेजर छाया सिंह और प्रधानाचार्य राजकुमार धीमान ने सभी छात्राओं को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। मौके पर अपराजिता टीम से डॉक्टर दिव्या, रीतू गोयल, अंजली गर्ग, पूजा बंसल आदि भी शामिल रहीं।
दांतों की देखभाल बहुत जरूरी : डॉ. दिव्या
दंत चिकित्सक डॉक्टर दिव्या जिंदल ने बताया कि दांतों ही सही ढंग से सफाई ना होने की वजह से उनके कीड़ा लगता है। पायरिया की समस्या होती है। इसके लिए सुबह और शाम दोनों समय ब्रश करना चाहिए। दांतों के लिए ब्रश भी सॉफ्ट होना चाहिए। बच्चों के लिए अलग से ब्रश मार्केट में मिलता है उसे लेना चाहिए।
विज्ञापन

बेटियों को मिल रही मजबूती : रीतू
समाजसेवी रीतू गोयल ने कहा कि अपराजिता अभियान के माध्यम से बेटियां सशक्त हो रही हैं। अभियान में होने वाले कार्यक्रमों के माध्यम से उन्हें काफी कुछ सीखने को मिलता है। ये अभियान बेटियों के लिए काफी अच्छा अभियान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें