फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस के सिक्के लेंगे आैर देंगे दुकानदार

Fri, 04 Nov 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
ऊन तहसील में दस के सिक्के दिखाते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के झिंझाना में व्यापार मंडल अध्यक्ष विनोद संगल के साथ बृहस्पतिवार को व्यापारियों ने थाना प्रभारी कुलदीप सिंह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि 10 रुपये के सिक्के ग्राहक नहीं ले रहे हैं। इसके चलते उनकी आेर से भी अब ऐसा किया जा रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रतिदिन ग्राहकों और व्यापारियों में इस बात पर नोकझोंक होती है। थाना प्रभारी ने व्यापारियों को बताया कि सभी व्यापारी अपने प्रतिष्ठानों पर सूचना चस्पा करें कि दस का सिक्का लिया और दिया जाएगा।  

इसमें न तो ग्राहक मनमानी करेंगे और न ही दुकानदार। पुलिस ने आश्वस्त किया कि कस्बे में घोषणा कराई जाएगी कि जो व्यक्ति दस का सिक्का नहीं लेगा उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।  इस दौरान अंकुर मित्तल, अनिल जैन, राजीव जैन, सुनील बंसल, राजू मंत्री सुरेश मंत्री, लोकेश संगल, श्रीपाल अग्रवाल, प्रशांत गर्ग, विपिन गर्ग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


बैंक में दस का सिक्का लेने से किया मना

ऊन। कस्बा निवासी इरफान, अहसान, नौशाद, बिट्टू और नावेद ने एसडीएम कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र दिया। लोगों का कहना था कि दस रुपये के नकली सिक्के बाजार में उतर जाने के कारण यह स्थिति बनी है। व्यापारी दस रुपये का सिक्का नहीं लेता।

वहीं, उन्होंने बताया कि कस्बा स्थित इलाहाबाद बैंक और भारतीय स्टेट बैंक शाखा में दस रुपये के सिक्के जमा कराने गए, लेकिन बैंक मैनेजर ने सिक्के जमा कराने से मना कर दिया।

इस संबंध मे इलाहाबाद बैंक के मैनेजर दौलतराम ने बताया कि हमारे पास अभी सिक्को की जांच के लिये कोई मशीन उपलब्ध नहीं है जिस कारण सिक्को को जमा नहीं किया गया। जल्द ही मशीन आने पर सिक्को को जांच कर जमा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें