फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दंगल : रुपेश रोहतक ने दिखाया दम, जीती 2100 रुपये इनाम की कुश्ती

Wed, 07 Oct 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन में आयोजित मेला गुघाल के दंगल में दम दिखाते पहलवान। आयोजक
विज्ञापन
थानाभवन (शामली)। मेला गुघाल के दंगल में मंगलवार को विभिन्न स्थानों से पहुंचे पहलवानों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए। 2100 रुपये की कुश्ती में रोहतक के पहलवान रुपेश ने शाकिर पहलवान भैसानी को हराकर जीत दर्ज की। अखाड़े में पहलवानों ने दांव-पेंच और दमखम दिखाकर दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं।
विज्ञापन

1100 रुपये की कुश्ती में रुपेश हरियाणा रोहतक और अबू बकर जलालाबाद का मुकाबला बराबरी पर छूटा। 5100 रुपये इनाम की कुश्ती में अनुज, योगेश्वर दत्त अखाड़ा हरियाणा और शाकिर नूर बोपरा के बीच मुकाबला भी बराबरी पर रहा। 3100 रुपये की कुश्ती में वंश रोहतक और जावेद गंगोह के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, लेकिन दोनों पहलवानों को बराबरी पर संतोष करना पड़ा। दंगल देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक पहुंचे। इस दौरान राव मौसम भी अखाड़े में पहुंचे और उन्होंने पहलवानों का उत्साहवर्धन करते हुए कुश्ती में इनाम देकर खिलाड़ियों की हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें