ऊन। उपभोक्ता नीटू पुत्र रामपाल के फोन पर शुक्रवार रात में 1:50 बजे गैस बुकिंग और बाद में डिलीवरी का मैसेज आया। जब सुबह वे एजेंसी पहुंचे तो सिलिंडर नहीं मिला। इसी तरह कई अन्य उपभोक्ताओं के फोन पर भी बुकिंग और डिलीवरी के मैसेज आए, लेकिन सिलिंडर नहीं मिला।
विज्ञापन
उपभोक्ताओं की शिकायत पर जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव और पूर्ति निरीक्षक संदीप मौर्य एजेंसी कार्यालय और गोदाम पहुंचे। उन्होंने शिकायतकर्ताओं के बयान लिखित में दर्ज किए और स्टॉक की जांच की। जांच के दौरान स्टॉक रजिस्टर नहीं मिला और कर्मचारी संतोषजनक जवाब देने में असमर्थ रहे। बाद में गोदाम में बंद कमरे में स्टॉक की जांच की गई और शिकायतकर्ता और अन्य लोगों को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जिला आपूर्ति अधिकारी अंकुर यादव ने कहा कि उपभोक्ताओं द्वारा डिलीवरी मैसेज आने के बावजूद सिलिंडर न मिलने की शिकायत की गई है। मामले की पूरी जांच की जा रही है।