साइबर सेल ने ठगी गई रकम कराई वापस
शामली। युवक के बैंक खाते से धोखे से डेबिट किए गए 28999 रुपये साइबर सेल ने खाते में वापस कराए। पीड़ित ने रकम वापस दिलाने पर साइबर सेल का आभार व्यक्त किया है।
झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव हरसाना निवासी सुधीर कुमार ने बताया कि वह दिल्ली में एयरपोर्ट पर काम करता है। उसके बैंक अकाउंट में फंड के रुपये आए थे। पीड़ित के मुताबिक दो नवंबर को उसके पास एक कॉल आयी थी, जिसने कस्टमर केयर एजेंट बनकर उसके पास कॉल की और उसके खाते से 28999 रुपये की धनराशि डेबिट कर ली थी। डेबिट होने का मैसेज जब उसके मोबाइल पर पहुंचा तो तब उसे पता चला कि उस पर आने वाली कॉल फ्रॉड थी। उसी दिन उन्होंने सूचना साइबर सेल शामली को दी थी।
साइबर सेल शामली ने पीड़ित से धोखाधड़ी से की गई डेबिट ट्रांजेक्शन को जांच के लिये बैंक ट्रांजक्शन में ठगी गई धनराशि को होल्ड कराया और उनके बैक खाता से डेबिट हुई पूरी रकम 28999 रुपये को बैंक खाते में रिफंड कराई। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने साइबर सेल का आभार व्यक्त किया।