फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर सेल ने ठगी रकम दिलाई वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
साइबर सेल ने ठगी रकम दिलाई वापस
विज्ञापन

शामली। जनपद की साइबर सेल ने महिला उप निरीक्षक के बैंक खाते से ऑनलाइन ठगी किए गए 25 हजार रुपये वापस कराए हैं।
एसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि चार दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे साइबर सेल को स्वाति शर्मा निवासी ऊन ने सूचना दी थी कि वह उप्र पुलिस में उप निरीक्षक के पद पर जनपद बुलंदशहर के गुलावठी थाने में तैनात है। उसने बताया कि तीन दिसंबर को उसके पास बैंक से उसके कार्ड के संबंध में बैंक अधिकारी बनकर फोन काल आई थी। कॉलर ने धोखे से क्रेडिट कार्ड संबंधी विवरण प्राप्त कर लिया और उसके अकाउंट से 24,933 रुपये निकाल लिए। इसके बाद पीड़ित द्वारा अपना बैंक अकाउंट चेक किया तो उसके अकाउंट में बैलेंस नहीं था।
विज्ञापन

साइबर सेल ने स्वाति शर्मा से धोखाधड़ी से की गई डेबिट ट्रांजक्शन को आईडेंटीफाई करने के लिये जरूरी जानकारी ली और कार्रवाई करते हुए बैंक ट्रांजक्शन में ठगी गई रकम 24,933 रुपये उसके बैंक खाता में रिफंड कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें