ाना भवन ब्लॉक में मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह का आयोजन में भाग लेते वर वधू व भाजपा नेता
- फोटो : SHAMLI
-ब्लॉक कार्यालय में प्रशासन की ओर से 49 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया
थानाभवन। एक पंडाल, एक मंच, उसी स्थान पर जहां पंडित के मंत्रोच्चार के बीच रीना ने रामपाल का हाथ थामा तो मौलवी की मौजूदगी में फिरदौस ने मतलूब का निकाहनामा कबूल किया। ब्लॉक कार्यालय की ओर से आयोजित कार्यक्रम में 40 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया।
शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी डा. पंकज कुमार की देखरेख में सामूहिक विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ठाकुर शेर सिंह राणा मुख्य अतिथि रहे। कार्यक्रम में 11 मुस्लिम व 38 हिंदू युवक-युवतियों के जोड़ों का विवाह संपन्न कराया गया। बीडीओ पंकज कुमार ने बताया कि एक जोड़े की शादी में प्रशासन की ओर से 51 हजार रुपये खर्च किए गए। प्रत्येक जोड़े को दस हजार रुपये का सामान दिया गया। 35 हजार रुपये का चेक प्रत्येक जोड़े को दिया गया और छह हजार रुपये उनके व परिजनों के खाने-पीने में खर्च किए गए। बताया कि पिछले कुछ समय से ब्लॉक कार्यालय की ओर से ऐसे गरीब परिवारों के आवेदन मंगाए गए थे। विभाग को कुल 49 आवेदन प्राप्त हुए। उसी के आधार पर सभी जोड़ों का शुक्रवार को ब्लॉक कार्यालय में ही विवाह सम्पन्न कराया गया।