शामली। शहर में आओ शामली को बनाएं ब्रजधाम वृंदावन, नंदगांव, बरसाना थीम के साथ गोपाष्टमी महोत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत गणेश चौकशामली से पुरानी गोशाला तक श्रीकृष्ण कन्हैया लाल एवं भैया बलराम की गाजे-बाजे के साथ भव्य पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा के उपरांत गोपाष्टमी पूजन का आयोजन हुआ, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा ले जाकर गोमाता का पूजन कराया गया।
संचालन श्री बांके बिहारी पालकी यात्रा सेवा ट्रस्टके अध्यक्ष अर्पित गुप्ता, राघव जैन, आकाश संगल मुदित गोयल व आकाश गोयल आदि ने किया। इस मौके पर मनोज मित्तल, शिवांक गर्ग, शिवम् गुप्ता, दीपक गोयल, निकुंज गर्ग, आकाश नैय्यर, वंश गुप्ता, वंश गर्ग, प्रियांशु संगल व अनमोल गोयल मौजूद रहे।