फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: नगर परिक्रमा में निकाली मां दुर्गा की ज्योति

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालाबाद। श्री दुर्गा मां मंदिर में शारदीय नवरात्र पर आयोजित होने वाले वार्षिक मेले का शुभारंभ मंगलवार देर शाम मां दुर्गा की दिव्य ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया।
विज्ञापन

मंदिर परिसर में मुख्य पुजारी पंडित चंद्रमोहन शास्त्री ने पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं को संदेश दिया कि मां जगदंबा शक्ति और श्रद्धा की प्रतीक हैं। प्रत्येक सनातनी को उनकी उपासना करनी चाहिए।
महाआरती के बाद माता की ज्योति यात्रा का शुभारंभ प्रबंध समिति के सदस्य उपेंद्र व राकेश आदि ने किया। माता की ज्योति को नगर परिक्रमा के रूप में मोती बाजार, बोहरान मंदिर, पाल धर्मशाला, कटहरा बाजार, नीलगरान चौक व रामनगर होते हुए मंदिर प्रांगण तक ले जाया गया। ज्योति यात्रा के आगे-आगे अखाड़ा बालीराम के शिष्यों ने शस्त्रकला का अद्भुत प्रदर्शन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विज्ञापन

मंदिर समिति ने बताया कि यह मेला दुर्गा अष्टमी से चतुर्दशी तक सप्ताहभर चलता है और धार्मिक व सामाजिक सौहार्द का प्रतीक है। ज्योति यात्रा के उपरान्त मंदिर परिसर में मां की ज्योति स्थापित की गई और महाआरती में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।आयोजन में आदेश गर्ग, रविंद्र गर्ग, संजीव अग्रवाल, जनेश्वर सैनी, रोमिल मित्तल व डॉ. मनोज गोयल कई लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें