हनुमान धाम में हनुमान चालीसा का पाठ करते यशवीर महाराज और अन्य। महाराज
- फोटो : samvad
शामली। दवा कारोबारी देवराज मलिक के बेटे आयुष मलिक की सनातन धर्म में वापसी के बाद मंगलवार को शहर के हनुमान धाम में बघरा पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी यशवीर महाराज के सानिध्य में हनुमान चालीसा का पाठ कराया गया। कार्यक्रम में आयुष के पिता देवराज मलिक सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
इस दौरान स्वामी यशवीर महाराज ने बताया कि आयुष ने 15 दिन का मौन व्रत शुरू किया है। वहीं पुलिस ने भी मामले में आयुष के बयान दर्ज करने की तैयारी शुरू कर दी है। स्वामी यशवीर महाराज ने उत्तर प्रदेश सरकार और शामली पुलिस प्रशासन का आभार जताया। आयुष के पिता देवराज मलिक ने कहा कि बेटे की घर वापसी से पूरा परिवार बेहद खुश है। उधर, पुलिस अधीक्षक नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में वांछित आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा
रही है।