फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: भैया दूज के बाद जिले की चीनी मिलों में शुरू होगी नए सत्र की पेराई

Tue, 03 Nov 2026 01:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। भैया दूज के बाद जिले की चीनी मिलों में नए पेराई सत्र की शुरुआत होगी। थानाभवन चीनी मिल में पांच नवंबर को पेराई पूजन किया जाएगा, जबकि शामली और ऊन चीनी मिलों ने 11 नवंबर से पेराई शुरू करने की तैयारी की है।
विज्ञापन

शामली चीनी मिल के यूनिट हेड संजय शर्मा ने बताया कि त्रिवेणी समूह की शामली मिल को 11 नवंबर से चालू करने की तैयारी है। भैया दूज पर गन्ने की कटाई और खरीद नहीं होने के कारण नियमित पेराई अगले दिन से शुरू हो सकती है। थानाभवन चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक लेखपाल सिंह ने बताया कि मिल में पांच नवंबर को विधिवत पेराई पूजन होगा। इसके बाद 11 नवंबर से मिल चालू करने की योजना है। राणा समूह की ऊन चीनी मिल के यूनिट हेड कुलदीप सिंह पिलानिया ने बताया कि मिल को चालू करने की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। 11 नवंबर से पेराई शुरू करने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें