शामली कलक्ट्रेट सभागार में प्रेस वार्ता करती डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव व एडीएम संतो?
- फोटो : SHAMLI
मतगणना के दौरान कहीं भी एकत्र न हो भीड़ : डीएम
शामली। मतगणना को लेकर डीएम जसजीत कौर व एसएसपी सुकीर्ति माधव ने अधिकारियों के साथ तैयारियों और सुरक्षा की दृष्टि से बैरिकेडिंग स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए।
इस दौरान डीएम और एसएसपी ने जहां पर व्यवस्था दुरुस्त नहीं मिली वहां पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था समय से दुरुस्त करने के निर्देश दिए। अधीनस्थ अधिकारियों को कहा कि जनपद में धारा 144 लागू है। इसलिए कहीं पर भी भीड़ एकत्र न हो इसका विशेष ध्यान रखना है। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के समय एएसपी ओपी सिंह, एडीएम संतोष कुमार सिंह सहित पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।