चौसाना माँ दुर्गा मेले में प्रसाद चढ़ाने के लिये लगी भीड़।
- फोटो : SHAMLI
दुर्गा मेले में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
चौसाना (शामली)। गढ़ी हसनपुर के नवदुर्गा मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद सुबह तीन बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। मेले में श्रद्धालुओं ने मां की विशेष पूजा अर्चना के साथ प्रसाद चढ़ाकर मनोकामनाएं मांगी। पूजा- अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी।
शनिवार को सुबह गढ़ीहसनपुर गांव में नवदुर्गा मंदिर मेले का शुभारंभ हुआ। मंदिर में करीब एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन किए। शनिवार की सुबह दो बजे से विद्वान पंडितों द्वारा हवन- यज्ञ कर पूजा अर्चना की गई, जिसके बाद करीब तीन बजे पूजन समाप्ति के बाद मंदिर में मां के भवन को श्रद्धालुओं के दर्शन को गेट खोल दिए गए। शाम तक मंदिर में भारी भीड़ देखने को मिली। मेले में जिले व दूसरे जिलों से भारी संख्या में श्रद्धालु मां के दर्शन को पहुंचे। मंदिर समिति के अनुसार काफी संख्या में भक्तों ने मां के दर्शन किए। पुलिस ने मेले में भीड़ का आंकलन कर पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर रखे हैं। मेले में भारी संख्या में पुलिस व आरआरएफ की तैनाती की गई है। मेले में सुरक्षा का जायजा लेने के लिए एएसपी शामली राजेश श्रीवास्तव ने भी मेले का निरीक्षण किया।