सावन का आखिरी सोमवार को मंदिरों में उमड़ी भीड़
शामली। सावन के आखिरी सोमवार को दिन निकलते ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। बोल बम बम, हर-हर महादेव का जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष की विशेष पूजा-अर्चना करके दूध-दही, गंगा जल शहर से जलाभिषेक किया। घर में सुख-समृद्धि और आरोग्यवान होने की मनोकामना मांगी।
सावन के आखिरी सोमवार सुबह चार बजे से श्रद्धालुओं की शिवालयों में सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान आशुतोष, नंदी, श्रीगणेश कार्तिकेय की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। विशेष पूजा-अर्चना करने के बाद दूध-दही, गंगाजल शहद से जलाभिषेक किया। मौके पर शिवज्योर्ति लिंग पर बेलपत्र-धतूरा प्रसाद अर्पित करके कोरोना से सुरक्षा के लिए स्वस्थ जीवन, सुख-समृद्धि और स्वस्थ होने की मनोकामना मांगी।
शहर के श्रीहनुमान धाम, शिवचौक, कैराना रोड स्थित गुलजारी वाला शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड बलभद्र मंदिर, रेलपार शिवदुर्गा मंदिर, सदाशिव मंदिर, मोहल्ला बनखंडी महादेव मंदिर, करनाल रोड स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर, माजरा रोड स्थित भाकूवाला शिव मंदिर, मंडी मार्शगंज मंडी स्थित बाबा विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की।
इसके अलावा शिवगंज मंडी स्थित शिव मंदिर, पंजाबी कालोनी स्थित रघुनाथ मंदिर, बड़ा बाजार स्थित शिव मंदिर, बड़ा बाजार स्थित मुुरारीवाला कुआं शिव मदिर, मंदिर ठाकुरद्वारा शहर कोतवाली शिव मंदिर समेत जगह-जगह शिवालयों में भगवान आशुतोष की विशेष पूजा अर्चना करते हुए जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं ने दोपहर तक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करके मनोकामना मांगी।
शामली के हनुमान धाम पर जलाभिषेक करते श्रद्धालु।- फोटो : SHAMLI