फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिरों में उमड़ी भीड़, मां शैलपुत्री की हुई पूजा

विज्ञापन
शामली आट्ठे वाला मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
मंदिरों में उमड़ी भीड़, मां शैलपुत्री की हुई पूजा
विज्ञापन

शामली। चैत्र नवरात्र के पहले दिन श्रद्धालुओं ने व्रत रखा और मां शैल पुत्री की विशेष पूजा-अर्चना की। अनुष्ठान के लिए शहर के सभी मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

शहर के करनाल रोड पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी, कैराना रोड गुलजारी वाला मंदिर, हनुमान धाम, माजरा रोड स्थित भाकूवाला मदिर, टंकी रोड स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर, मदिर ठाकुरद्वारा, राजो मोहल्ला में श्री बालासुंदरी मंदिर में चैत्र नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की विशेष पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। श्रद्धालुओं ने मां शैलपुत्री की आरती कर मन्नत मांगी। सुबह घरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित कर विधि विधान से मां का दरबार सजाया गया। कुछ घरों में अखंड ज्योति प्रज्ज्वलित की गई। इस मौके पर भगवान गणेश, मां लक्ष्मी, सरस्वती, महाकाली का पूजन किया गया। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ, श्रीदुर्गा स्तोत्र, चालीसा का उच्चारण किया गया। महाआरती के बाद विधि विधान से अनुष्ठान का समापन किया गया। पुरानी सब्जी मंडी मां शाकंभरी देवी मंदिर में यज्ञ आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने आहुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें