फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने के लिए लगी भीड़

विज्ञापन
कैराना नगर पालिका में कैम्प में पंजीकरण कराते रेहडी ठेली वाले। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली/कैराना। सरकार की प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार रुपये का लोन लेने के लिए पालिका में दो दिवसीय पथ विक्रेता रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया गया। कैंप में रजिस्ट्रेशन कराने वाले वेंडरों की भीड़ लगी रही। पहले दिन 95 वेंडरों ने रजिस्ट्रेशन कराए। उधर, कैराना में पहले 110 लोगों ने पंजीकरण कराया।
विज्ञापन

सरकार ने नगरपालिका शामली को 3217 स्ट्रीट वेंडरों के रजिस्ट्रेशन करने का लक्ष्य निर्धारित किया है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सके। नगरपालिका शामली में पहले से 572 स्ट्रीट वेंडर पंजीकृत हैं जिनमें से मात्र 28 वेंडरों ने ही लोन के लिए आवेदन किया है। अब इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए पालिका ने सोमवार से दो दिवसीय पथ विक्रेता रजिस्ट्रेशन कैंप लगाया है। पहले दिन रजिस्ट्रेशन कराने वालों की सुबह से ही वेंडरों की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। रजिस्ट्रेशन कर रहे पालिका कर्मचारी दीपक कुमार ने बताया कि शाम पांच बजे तक 95 वेंडरों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। मंगलवार को भी कैंप में रजिस्ट्रेशन किए जाएंगे। उधर, कैराना पालिका चेयरमैन हाजी अनवर हसन ने बताया कि शिविर में पंजीकरण कराने वालों भीड़ जुटी रही। पहले दिन 110 लोगों ने पंजीकरण कराया।
लोन लेकर बढ़ाएंगे काम
नगरपालिका में रजिस्ट्रेशन कराने आए मोहल्ला दयानंद नगर निवासी राजकुमार ने बताया कि वह हनुमान चौक पर चाट का ठेला लगाते हैं। कोराना की वजह से उनका चाट का ठेला नहीं लगा पाया था, जिससे घर का खर्च चलाना मुश्किल हो रहा था। ठेले की मरम्मत की जरूरत है। दस हजार का लोन लेकर पहले वह अपने ठेले की मरम्मत कराएंगे और काम को बढ़ाएंगे। इसके अलावा मोहल्ला सलेक विहार निवासी मोहम्मद आरिफ ने बताया कि वह ठेले पर फल बेचता है। दस हजार का लोन लेकर वह कई तरह के फल खरीदकर बेचेगा। उसे उम्मीद है इससे ज्यादा फल की बिक्री होगी और आमदनी बढ़ेगी। वहीं, मोहल्ला गुलशन नगर निवासी सलीम अहमद ने बताया कि वह फेरी लगाकर कास्मेटिक का सामान बेचता है। कोरोना की वजह से वह फेरी पर सामान नहीं बेच पाया, जो उसके पास था, वह खर्च हो गया। बाजार से सामान खरीदने के लिए पैसे नहीं है। वह लोन लेकर बाजार से सामान खरीदेगा और अपना काम बढ़ाएंगे।
विज्ञापन

बनत नगर पंचायत में 13 अगस्त से लगेगा कैंप
शामली। बनत नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी ने बताया कि शासन के निर्देश पर नगर पंचायत बनत में पंजीकृत पथ विक्रेता, ठेली वाला, फेरी पर सामान बेचने वाले को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर स्वनिधि योजना के तहत 10 हजार का ऋण दिया जा रहा है। इसके लिए नगर पंचायत बनत कार्यालय में 13 व 14 अगस्त को पथ विक्रेता पंजीकरण कैैंप लगाया जाएगा, जिसमें स्ट्रीट वेंडर पंजीकरण करा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें