फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या की

Sat, 17 Dec 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
muder - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
कांधला। एलम-कनियान मार्ग पर बदमाशों ने युवक की गोली मारकर हत्या कर दी । मौके पर एएसपी, सीओ के साथ ही स्थानीय पुलिस ने पहुंचकर वारदात के बारे में जानकारी ली । शव को पीएम के लिए ले जाते समय पीड़ित पक्ष की पुलिस से गाड़ी में शव को रखे जाने को लेकर झड़प हुई। एएसपी ने परिवार के लोगों को शांत किया उसके बाद शव को पीएम के लिए भेज गया ।  
विज्ञापन


बागपत के थाना रमाला के गांव सूप निवासी शब्बीर 30 वर्ष अपनी बहनों से मिलने के लिए गांव कनियान के लिए चला था । पीड़ित पक्ष के अनुसार शाम के समय वह एलम कनियान माइनर पटरी के रास्ते गांव में जा रहा था। इसी बीच रास्ते में शब्बीर की बदमाशों ने सीने में गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

देर शाम वहां राहगीरों ने देखा की सड़क किनारे एक युवक का गोली लगा शव पड़ा हुआ है । उन लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी । सूचना पर कनियान के लोग तथा पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के बहनोई गय्यूर ने मृतक की पहचान अपने साले शब्बीर पुत्र कालू निवासी सूप जनपद बागपत के रूप में की। सूचना पर मृतक के परिजनों ने मौके पर पहुंचकर हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


एक दिन में दूसरी हत्या की सूचना पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया । सूचना पर एएसपी अनिल झा, सीओ शामली, के साथ थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने मौके पर पहुंचकर वारदात की जानकारी ली। परिवार के लोगों ने पुलिस से आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। वारदात को लेकर शब्बीर के पिता ने थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है । मामले में थाना प्रभारी अनुराधा सिंघल ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी गई । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें