कैराना। गांव गाजीपुर में रंजिशन एक युवक की कुछ लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान हमलावरों ने उस पर तंमचे से फायरिंग भी की। शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पुलिस को दे दी गई है।
ग्राम गाजीपुर निवासी एक युवती का टपराना निवासी एक युवक के साथ चक्कर चल रहा था। शानिवार दोपहर टपराना निवासी युवक घर में अकेली युवती से मिलने के लिए लोगो कर नजर बचा कर उसके घर में घुस गया।
जिसे मौहल्ले के ही एक अन्य युवक फुरकान ने देख लिया। फुरकान अपने एक साथी को साथ लेकर युवती के घर में मामले का पता करने के लिए घुस आया तो टपराना निवासी युवक चारपाई के नीचे छुप गया। मौके पर हो हल्ला होने के बाद आरोपी युवक चारपाई के नीचे से निकल कर भाग गया। उस समय तो मामला शांत हो गया। बाद में
शाम को फुरकान बाइक द्वारा टपराना से दूध लेकर वापस आ रहा था। इसी बीच रंजिश के चलते आरोपी युवक ने अपने दो साथियो के साथ मिलकर बीच रास्ते मे फुरकान को रोक लिया तथा जमकर मारपीट की। शोर मचाने पर आसपास के किसान मौके पर आ गये तो हमलावरों ने फुरकान के उपर तंमचे से फायर कर दिए। बाद मे आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गये। इसी बीच किसी ने 100 डायल पुलिस को सूचना दे दी कि गाजीपुर में गोलियां चल गईं।
बाद में 100 डायल पुलिस व कोतवाली प्रभारी राजकुमार शार्मा तुरंत मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी ली। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घायल का मेडिकल करा कर आरोपी के विरूद्ध मुकदमा लिखा जाएगा।