फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेड़ पर लटका मिला मजदूर का शव

Thu, 06 Apr 2017 12:25 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। शहर कोतवाली के गांव कुड़ाना में भट्ठे पर काम करने वाले एक मजदूर का शव एक खेत में पेड़ पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतार पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन


परिजन इसे आत्महत्या बता रहे है, लेकिन इसका कारण नहीं बता सके। मेरठ के दौराला का श्रीपाल पुत्र देवेंद्र (20) कुड़ाना में भट्ठा नंबर 15 पर अपने परिवार के साथ पथाई का कार्य करता था। बुधवार की सुबह उसका शव भट्टे से कुछ दूरी पर एक पेड़ पर लटका मिला। शव देखकर परिजनों में कोहराम मच गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारा। श्रीपाल के परिजनों के अनुसार श्रीपाल मंगलवार की रात आठ बजे भट्ठे से बिना बताए गया था और पूरी रात नहीं लौटा। सुबह होने पर जब वह काम पर जाने लगेे तो उन्हें उसका शव पेड़ पर लटका मिला। परिजनों का मानना है कि श्रीपाल ने आत्महत्या की है।
विज्ञापन


उधर, कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें