फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द होगा हत्याकांड का खुलासा

Thu, 08 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
शामली। झिंझाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी में हुए योगेश  हत्याकांड का जल्दी ही खुलासा होने वाला है। पुलिस ने  कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है, जिनसे पूछताछ चल रही है। वहीं, बाबरी क्षेत्र के गांव भाज्जू  में युवक को गोली मारने के मामले में भी दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा हुआ है। 
विज्ञापन


चार को झिंझाना क्षेत्र के गांव बझेड़ी निवासी योगेश खेत से चारा लेने गया था। बदमाशों ने खेत पर ही गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी। मामले की छानबीन में लगी पुलिस ने तीन संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा है।

उनसे पूछताछ चल रही है। संभावना है कि जल्दी ही वारदात का खुलासा कर पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी। उधर, बाबरी थाना क्षेत्र में कुछ दिन पूर्व भाजू गांव के युवक को गोली मार दी गई थी।
विज्ञापन


उस मामले में भी दो संदिग्ध को उठाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजयपाल ने बताया कि दोनों ही वारदातों में अहम सुराग मिले हैं। जल्दी ही खुलासा किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें