फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपुल खूनी का साथी गिरफ्तार

Tue, 25 Jul 2017 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
arrest - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। हत्या और जानलेवा हमले के   मामले में छह साल से फरार चल रहे 12 हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। वह विपुल खूनी गैंग का सदस्य बताया गया है।
विज्ञापन


सीओ शामली के कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक जगदीश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात थाना कांधला प्रभारी उमेश रोरिया तथा उनकी टीम ने सूचना पर सुन्ना नहर पटरी पर घेराबंदी की। इस दौरान हुई    मुठभेड़ में विपुल खूनी गैंग के सदस्य मनोज पुत्र रणवीर निवासी भभीसा (कांधला) को गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से एक बंदूक, दो कारतूस और दो खोके 315 बोर के बरामद हुए। 

 अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मनोज के खिलाफ हत्या के तीन और जानलेवा हमले का मुकदमा भी दर्ज हैं। 2011 में भभीसा गांव निवासी भीम पर फायरिंग करने तथा फिर 2014 में अंकित तोमर की हत्या के मामले में भी मनोज आरोपी था।
विज्ञापन


इन मामलों में वह फरार चल रहा था, जिसके चलते डीआईजी सहारनपुर की ओर से उस पर 12 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। तब से पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। एएसपी ने बताया कि आरोपी मनोज किसी मुकदमे के गवाह की हत्या करने की फिराक में घूम रहा था।

तहसीलदार के चालक से लूटी गई बाइक बरामद             
शामली। तहसीलदार शामली की सरकारी जीप पर तैनात कांधला थाना      क्षेत्र के गांव मतनावली निवासी धीरेंद्र से रविवार को लूटपाट हुई थी। तीन बदमाशों ने उससे झाल गेट के पास से बाइक, सोने की अंगूठी और 20 हजार रुपये लूटे थे।

एएसपी जगदीश शर्मा ने बताया कि सोमवार रात पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दिल्ली रोड बलवा गेट के पास से बाइक सवार एक बदमाश को गिरफ्तार किया।

नितिन पुत्र धर्मेंद्र बागपत के थाना रमाला क्षेत्र के गांव पासोली का रहने वाला है। उसने अपने दो साथियों विक्की और अंकुर निवासीगण पासोली के धीरेंद्र से लूट करना स्वीकार किया। लूटी गई रकम 20 हजार रुपये और अंगूठी भी विक्की, अंकुर के पास हैं। दोनों बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें