फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के बाद फंदे पर लटकाया शव

Tue, 25 Jul 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
विज्ञापन
हत्या - फोटो : प्रत‌िकात्मक
विज्ञापन
हरदोई। ससुराल में विवाहिता का संदिग्ध अवस्था में शव फांसी पर लटकता मिला। घर पर मृतका की ननद और उसके बेटे थे। पति किसी काम से घर से बाहर गया था। दोपहर करीब तीन बजे घर लौटे पति को कमरे में शव लटकता मिला। सूचना पर पहुंचे मृतका के पिता ने विवाद के चलते ननद और उसके बेटे पर विवाद के बाद बेटी की पीट-पीट कर हत्या के बाद शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


शहर कोतवाली के भिखारीपुरवा निवासी देवीदयाल ने बेटी लौंगन्ना की शादी करीब 21 साल पहले भिठारीपुरवा निवासी भन्नू के साथ की थी। उसके दो बेटे व दो बेटियां हैं। भन्नू की बहन महदेई पत्नी गंगाराम निवासी भानपुर लोनार भी करीब दस साल से भिठारीपुर में ही परिवार के साथ रहने लगी थी। उसका पति गंगाराम यहां पर ही लोगों के यहां मजदूरी करता है। मृतका के पिता देवीदयाल ने बताया कि सोमवार को लौंगन्ना के बेटे प्रदीप व कुलदीप बकरियां चराने गए थे।

वहां पर महदेई के बेटे नीरज व प्रदीप के बीच विवाद हुआ था। घर आने पर प्रदीप ने लौंगन्ना को विवाद की बात बताई थी। इसी बात का लौंगन्ना ने ननद महदेई को उलाहना दी। इस पर ननद व उसके बेटे ने बेटी क ी लात-घूंसों से पीट-पीट कर हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन


मृतका के पिता ने बताया कि इस दौरान दामाद भन्न घर से बाहर गया था। करीब तीन बजे वह घर आया तो बेटी का शव फांसी पर लटकता मिला था। दामाद ने ही उसे घटना की जानकारी दी थी। बताया कि उसके पहुंचने तक शव फांसी से उतार दिया गया था। पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद पंचनामा भरकर शव का पोस्टमार्टम कराया। मृतक के पिता ने ननद महदेई और उसके बेटे पर पीट-पीट कर हत्या के बाद बेटी का शव फांसी पर लटकाने क ा आरोप लगाया है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें