शामली। कोतवाली शामली के गांव काबडौत निवासी बालेश कश्यप शामली में सब्जी की दुकान करता है । रोजाना की भांति शुक्रवार देर रात वह अपने गांव जा रहा था जैसे ही गाव पहुंचा तो गांव के लिए तीन लोगों ने उसको घेर लिया और उसको गोली मार दी।
गोली लगने से बालेश गंभीर घायल हो गया। गोली की आवाज सुनकर मौके पर ग्रामीण एकत्र हो गए और आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बालेश को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के पीछे पुलिस पुरानी रंजिश मान कर चल रही है।
उधर, इस मामले के बारे में कोतवाली प्रभारी उमेश रोरिया ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। घायल को हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। तहरीर आते ही मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जाएगी