फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मामूली बात पर िभ्ाड़े दो पक्ष

Thu, 04 May 2017 12:16 AM IST
शामली, अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
fight - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
शामली। कोतवाली शामली क्षेत्र के गांव कुड़ाना में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। जमकर लाठी डंडे और धारदार हथियार चले। एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए, जिनका शामली सीएचसी में उपचार कराने के बाद पुलिस को तहरीर दे दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


गांव कुड़ाना निवासी संजीव और रविंद्र बुधवार शाम करीब छह बजे ट्रैक्टर ट्राली में खेत से भूसा लादकर घर लौट रहे थे। आरोप है कि गांव में पहुंचने पर रास्ते में कुछ लोग शराब पीकर खड़े थे और हंगामा कर रहे थे। संजीव ने उन्हें रास्ते से हटने के लिए कहा, तो उन्होंने गाली गलौज कर दी, विरोध करने पर हंगामा हो गया।

मौके पर इकट्ठा हुए लोगों ने मामला शांत करा दिया, जिसके चलते संजीव और रविंद्र अपने घर चले गए। आरोप है कि इसके बाद आरोपी पक्ष के लोगों ने डंडे और धारदार हथियार (बलकटी) लेकर संजीव और रविंद्र पर उनके घर पहुंचकर हमला बोल दिया। संजीव के पिता रघुवीर सिंह और उनकी मां ओमकारी ने बीच बचाव कराना चाहा, तो उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया गया। हमले में संजीव, रविंद्र, रघवीर और ओमकारी घायल हो गई। 
विज्ञापन


चारों घायल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली पहुंचे और उपचार कराने के बाद शामली कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें