हादसे के बाद बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त
- फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के शाहपुर गांव के समीप बुधवार की रात करीब दस बजे वाराणसी से गाजीपुर सवारी लेकर जा रही तेज रफ्तार निजी बस सामने से आा रहे टैंकर से जा टकराई।
आमने सामने हुई टक्कर में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई वही टैंकर सड़क के किनारे बीस फीट खाई में पलट गया मौके पर पहुंची पुलिस व ग्रामीणों ने घायलों को निकाल कर नजदीकी अस्पताल भेजा । करीब 14 लोग जख्मी हुए हैं जिसमें आठ की हालत गंभीर बताई गई है ।
घायलों में बृजभान सैदपुर ,तेगबहादुर लंका गाजीपुर, अशोक जायसवाल नन्दगंज गाजीपुर, सोनू गुप्ता सुजावलपुर गाजीपुर, अखिलेश शर्मा लंका गाजीपुर, अभिषेक खानपुर , मुस्तफा लंका गाजीपुर, विजय शंकर सैदपुर, वकील अहमद रौजा एसबीना रौजा गाजीपु, पुष्पा गाजीपुर, चन्दू गुप्ता नन्दगंज, रितेश सिंह पहाड़पुर देवराज विश्वेशर गंज गाजीपुर , अजय वर्मा पहाड़पुर , अमरनाथ करंडा गाजीपुर , पारस यादव सुहवल गाजीपुर सहित करीब 25 लख हुए हैं। ज्यादातर घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिरईगांव कराया गया